एक और एक ग्यारह: 'अब तो बाबा साहेब भी संविधान नहीं बदल सकते', बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गया में कहा कि जो लोग कहते हैं कि बीजेपी संविधान बदलने की कोशिश कर रही है, वे झूठ फैला रहे हैं. मोदी ने जोर दिया कि बाबा साहेब अंबेडकर भी अब संविधान को नहीं बदल सकते. उन्होंने कहा कि संविधान सभा के सदस्यों ने लंबे समय तक विचार-विमर्श करके और देश की सामाजिक परिस्थितियों को समझकर हमारे संविधान का निर्माण किया था. देखें 'एक और एक ग्यारह'.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











