
एक ऐसा फोन, जिसने खड़ी कर दी नई कंपनी, नहीं मिल पाया लोगों को उसका सक्सेसर
AajTak
Pocophone F1: मार्केट में कई बार ऐसे प्रोडक्ट्स आते हैं, जिनका सक्सेस ब्रांड के पास नहीं होता है. ऐसे प्रोडक्ट्स हर कैटेगरी में होते हैं. कार, बाइक से लेकर फोन तक. ऐसी ही कुछ कहानी Pocophone F1 की है. इस फोन को Xiaomi ने लॉन्च किया था और ये इतना पॉपुलर हुआ कि Xiaomi ने POCO को एक अलग ब्रांड ही बना दिया. हालांकि, आज तक इस ब्रांड ने Poco F2 को लॉन्च नहीं किया.
कभी-कभी किसी ब्रांड से ऐसे प्रोडक्ट बन जाते हैं, जो उनकी नई कहानी लिखते हैं. ऐसा ही एक प्रोडक्ट शाओमी ने 6 साल पहले 2018 में लॉन्च किया था. हम बात कर रहे हैं Xiaomi Pocophone F1 की. इस फोन की लॉन्चिंग के बाद कंपनी को जो सफलता मिली, उसे ब्रांड आज तक दोहरा नहीं पाया है.
Xiaomi ने Pocophone F1 की सफलता के बाद POCO को एक अलग ब्रांड बना दिया. साल 2018 के बाद लोग POCO F2 का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अगले कुछ साल तक हमें इस ब्रांड की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली. कंपनी ने फरवरी 2020 में अपना दूसरा फोन लॉन्च किया है.
ब्रांड ने POCO X2 को लॉन्च किया, जिसे लेकर लोगों का रिएक्शन मिक्स था. कुछ लोगों को ये फोन पसंद आया, जबकि कुछ इससे निराश हुए. साल 2019 में कंपनी की लीडरशिप में भी बड़ा बदलाव हुआ था. उस वक्त जय मणि ने कंपनी को छोड़ दिया. साल 2018 में लॉन्च होने से लेकर अगले फोन के लॉन्च होने तक Pocophone F1 बिकता रहा.
यह भी पढ़ें: Poco Pad 5G इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी, जानिए खास बातें
जहां स्मार्टफोन ब्रांड्स हर दूसरे महीने नए फोन लॉन्च कर रहे थे, वहां Pocophone F1 को कंपनी ने दो साल तक लगातार बेचा. साल 2020 में POCO X2 लॉन्च हुआ, जो अच्छा फोन था, लेकिन Pocophone F1 वाली उम्मीदों को वो मैच नहीं कर पाया.
पोको का ये फोन मिड रेंज वाले बजट में प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ था. इस फोन को कंपनी ने 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की थी. उस वक्त OnePlus के फोन्स काफी पॉपुलर थे. कंपनी खुद को फ्लगैशिप किलर बताती थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











