
एक्स बॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो महिला ने बदला लेने के लिए बेटी को भेजे प्राइवेट वीडियो
AajTak
ब्रिटेन में एक महिला ने अपने एक्स से बदला लेने के लिए यूट्यूब पर सेक्स वीडियो अपलोड कर दिया. ये महिला बदले की आग में इतना जल रही थी कि उसने इस शख्स के परिवार वालों को प्राइवेट तस्वीरें भी भेज दीं. 50 साल की हिलेरी को इस घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.
ब्रिटेन में एक महिला ने अपने एक्स से बदला लेने के लिए यूट्यूब पर सेक्स वीडियो अपलोड कर दिया. ये महिला बदले की आग में इतना जल रही थी कि उसने इस शख्स के परिवार वालों को प्राइवेट तस्वीरें भी भेज दीं. 50 साल की हिलेरी को इस घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और प्रेस्टन कोर्ट में उनकी पेशी हुई. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) हिलेरी इस बात से खफा थी कि उसके एक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उसे ब्लॉक कर दिया था. इस महिला ने अपने एक्स के पिता को प्राइवेट तस्वीरें भेजी वही इंस्टाग्राम पर अपने एक्स की बेटी को कई प्राइवेट वीडियो भेजे. उन्होंने इन वीडियो के जरिए अपने एक्स का मजाक भी उड़ाया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) यूट्यूब पर भी इस महिला ने अपने एक्स के सेक्शुएल वीडियो को पोस्ट किया था. हालांकि वीडियो को सेक्शुएल कंटेंट के चलते तुरंत डिलीट कर दिया गया था. डेली मेल की रिपोर्ट्स के अनुसार, हिलेरी ने अपने एक्स की बेटी को कहा कि अब पूरी दुनिया तुम्हारे पिता की हरकतों को देख सकती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












