
एक्शन में SDM ज्योति मौर्य... रील्स, मीम्स और अश्लील गाने बनाने वालों पर दर्ज कराएंगी FIR
AajTak
SDM ज्योति मौर्य ने 'आजतक' से बातचीत की और बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जो भी मीम्स, जोक्स और गाने बन रहे हैं, उन पर वो एक्शन लेंगी. वो उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगी जिन्होंने भी इस तरह की हरकत करके उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की है. इसके साथ ही उन्होंने ससुराल को लेकर कई चौंकाने वाली बातें भी शेयर कीं.
SDM ज्योति मौर्य मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पति, पत्नी और वो की लड़ाई अब कोर्ट तक जा पहुंची है. जब से यह मामला सामने आया है तभी से सोशल मीडिया पर ज्योति मौर्य को लेकर कई तरह की मीम्स, जोक्स, रील्स और अश्लील गाने बनाकर वायरल किए गए हैं. इसे लेकर ज्योति ने 'आजतक' से बातचीत की. कहा कि वे उन सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगी, जिन्होंने इस तरह की हरकत करके उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की है.
उन्होंने कहा कि बाहर वालों को तो क्या ही कहना. जिन्हें मेरी मान मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था, उन्होंने ही खुद सबके सामने मेरा तमाशा बनाया. आलोक ने खुद घर की बातों को बाहर लाने का काम किया है. तो इसमें बाहर वालों को क्या ही बोला जा सकता है.
इसी के साथ ज्योति ने कहा कि भले ही अब आलोक कह रहे हैं कि वो समझौता करने के लिए तैयार हैं. लेकिन ये कोई नहीं जानता कि उन्होंने मेरे साथ क्या-क्या किया है. महिला चाहे कोई भी हो. चाहे वो नौकरी करने वाली हो या एक गृहणी, सेल्फ रिस्पेक्ट सभी को प्यारी होती है. मैंने उनसे अलग होने का जो भी फैसला लिया वो सही है.
'जेठानी से भी झूठ बोलकर करवाई गई शादी'
ज्योति ने कहा कि आलोक के परिवार ने सिर्फ मुझे ही प्रताड़ित नहीं किया. इसका शिकार मेरी जेठानी भी हो चुकी हैं. उनके साथ भी आलोक के घर वालों ने बुरा सलूक किया है. जब उनकी शादी तय हुई थी तो बताया था कि विनोद मौर्य (ज्योति के जेठ) पुलिस इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी हैं. लेकिन जब शादी हुई तो पता चला कि वो तो क्लर्क हैं. ठीक इसी तरह मेरे साथ भी झूठ बोला गया था. मुझे बताया गया था कि आलोग ग्राम पंचायत में अफसर हैं. जबकि, वो वहां चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं.
'देवरानी ने भी करवाई है FIR दर्ज'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







