
एक्ट्रेस हिना खान के पिता का मुंबई में निधन, सदमें में परिवार
AajTak
एक्ट्रेस अपने पिता के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करती थीं और कई मौके तो ऐसे भी थे जब उन्होंने अपने पिता संग कुछ खूबसूरत फोटोज भी शेयर की थी. मगर अब एक्ट्रेस के पिता इस बुरे वक्त में उन्हें अकेला छोड़ कर चले गए हैं.
कोरोना महामारी के दौरान बुरी खबरों के आने का सिलसिला कम ही नहीं हो रहा है. कहीं ना कहीं से ऐसी खबरें सामने आ जा रही हैं जिसे सुन मन दुखी हो जा रहा है. अब टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ गई है. टीवी एक्ट्रेस हिना खान के पिता का निधन हो गया है. एक्ट्रेस अपने पिता के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करती थीं और कई मौके तो ऐसे भी थे जब उन्होंने अपने पिता संग कुछ खूबसूरत फोटोज भी शेयर की थी. मगर अब एक्ट्रेस के पिता इस बुरे वक्त में उन्हें अकेला छोड़ कर चले गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट से हिना के पिता का निधन हुआ है. बता दें कि कोरोना वायरस से जहां देश बेहाल हो गया है और हर तरफ से सिर्फ बुरी खबरें ही सामने आ रही हैं. साल 2020 में जबसे कोरोना काल शुरू हुआ है तबसे किसी ना किसी स्टार्स के या उनके संबंधियों के निधन की खबरें सुनाई दे रही हैं. लोग असहाय हो गए हैं और इस परिस्थिति से बाहर जाना चाहते हैं. मगर कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आती. अक्सर आशावादी रहने वाली और फैंस को बेहतर करने के लिए प्रेरित करने वाली एक्ट्रेस हिना खान के जीवन में भी एक बुरी खबर ने दस्तक दे दी है. उनके पिता का इंतकाल हो गया है.
'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











