
एक्ट्रेस रन्या राव के पति को कर्नाटक HC से बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी को लेकर दिए ये निर्देश
AajTak
दुबई से सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रन्या राव के पति को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जतिन हुक्केरी ने DRI अधिकारियों की गिरफ्तारी की आशंका के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने DRI अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, 'कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना कोई गिरफ्तारी नहीं की जानी चाहिए'.
दुबई से सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव के पति जतिन हुक्केरी को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है और डीआरआई के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह निर्देशों का पालन किए बिना कोई गिरफ्तारी ना करें.
जतिन हुक्केरी ने DRI अधिकारियों की गिरफ्तारी की आशंका के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अदालत में हुक्केरी के ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभुलिंग नवदगी ने तर्क दिया कि जतिन का अपनी पत्नी के खिलाफ आरोपों से कोई संबंध नहीं है और उन्होंने जांच में सहयोग किया है.
जतिन हुक्केरी को मिली राहत
अधिवक्ता ने अदालत को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किए बिना गिरफ्तारी की संभावनाएं हैं. इस पर गौर करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना कोई गिरफ्तारी नहीं की जानी चाहिए. हाईकोर्ट के इस आदेश से जतिन हुक्केरी को राहत मिली है.
प्रोटोकॉल उल्लंघन की जांच के आदेश
इससे पहले कर्नाटक सरकार ने 10 मार्च को एक सरकारी आदेश में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में एक्ट्रेस रन्या राव के स्टेप फादर और आईपीएस रामचंद्र राव की भूमिका की जांच का आदेश दे दिया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









