
एक्ट्रेस-मॉडल उत्पीड़न केस: आंध्र प्रदेश CID ने पूर्व खुफिया प्रमुख PSR अंजनेयुलु को किया गिरफ्तार
AajTak
Actress-Model Harassment Case आंध्र प्रदेश सीआईडी पुलिस ने मुंबई स्थित एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी उत्पीड़न केस में कथित भूमिका के लिए मंगलवार को निलंबित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व खुफिया प्रमुख पीएसआर अंजनेयुलु को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है.
आंध्र प्रदेश सीआईडी ने मुंबई स्थित एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी उत्पीड़न केस में कथित भूमिका के लिए मंगलवार को निलंबित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व खुफिया प्रमुख पीएसआर अंजनेयुलु को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. अंजनेयुलु उन तीन आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं, जिन्हें कादंबरी जेठवानी के खिलाफ दर्ज एक मामले में उचित जांच के बिना गिरफ्तार और परेशान करने के लिए निलंबित किया गया है.
इस मामले में दो अन्य आईपीएस अधिकारी विशाल गुन्नी और कांथी रतन टाटा को भी निलंबित किया गया है. टीडीपी ने 'एक्स' पर लिखा है, "आईपीएस अधिकारी पीएसआर अंजनेयुलु को जगन रेड्डी के निर्देशों के तहत एक महिला (जेठवानी) को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.'' पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान खुफिया प्रमुख के रूप में काम करते हुए अंजनेयुलु ने जगन रेड्डी की लाइन का अनुसरण किया.
टीडीपी के अनुसार, पिछली सरकार ने एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी को मजबूर करने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया, लेकिन वर्तमान सरकार अब उनके साथ न्याय कर रही है. अंजनेयुलु, टाटा और गुन्नी को पिछले साल एक जांच के बाद निलंबित कर दिया गया था, जिसमें मॉडल के उत्पीड़न में उनकी भूमिका सामने आई थी. इस मामले में वाईएसआरसीपी नेता कुक्कला विद्यासागर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था.
बताते चलें कि कादंबरी जेठवानी का जन्म अहमदाबाद में हुआ था. उनके पिता एक मर्चेंट नेवी अधिकारी थे. उनकी मां भारतीय रिज़र्व बैंक की कर्मचारी रही हैं. उनकी पोस्टिंग मुंबई में थी. उसी दौरान कादंबरी ने अपनी फिल्मी करियर शुरू किया था. 2 फरवरी, 2024 को जगन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य केवीआर विद्यासागर की शिकायत के बाद कादंबरी जेठवानी और उनके परिजनों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था.
केवीआर विद्यासागर ने कादंबरी जेठवानी और उनके परिजनों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप लगाया था. इसके बाद उनको 40 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था. इस मामले में तब से लेकर अबतक जमकर राजनीति हुई है. फिलहाल टीडीपी सरकार उनको न्याय दिलाने की बात कह रही है. कादंबरी जेठवानी ने साल 2012 में हिंदी फिल्म साड्डा अड्डा से डेब्यू किया था. इस फिल्म में करणवीर शर्मा, शौर्य चौहान और भौमिक संपत भी थे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







