
एक्टर श्रीकांत अयंगर के बापू पर विवादास्पद बयान को लेकर बवाल! कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई शिकायत
AajTak
टॉलीवुड एक्टर श्रीकांत अयंगर के महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक बयान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में कांग्रेस एमएलसी वेंकट बलमूर ने हैदराबाद में एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वेंकट बलमूर ने चेतावनी देते हुए कहा, 'ऐसे पैरासाइट्स को मारने के लिए हम जैसे लोगों को एंटीबायोटिक्स बनना पड़ता है.'

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











