
एक्टर नहीं पत्रकार बनना चाहते थे जैकी श्रॉफ, पूरा किया सपना
AajTak
जब जैकी से पूछा गया कि जनर्लिस्ट के रोल के लिए क्या उन्होंने कोई रेफरेंस प्वाइंट लिया था. इसपर जैकी ने कहा 'नहीं कोई रेफरेंस प्वाइंट नहीं था.
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (64) उम्र के इस पड़ाव में भी पर्दे पर सक्रिय हैं. जैकी डच मूवी द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11 के हिंदी रीमेक में नजर आए. इस फिल्म में जैकी एक वॉर कॉरेस्पोंडेंट (जनर्लिस्ट) के रोल में दिखाई दिए. यह कैरेक्टर जहां जैकी की एक्टिंग के नए पहलुओं को दिखाता है, वहीं खुद एक्टर के लिए भी यह किरदार बहुत मायने रखता है.More Related News













