
एक्टर एजाज खान को तलाश रही पुलिस, महिला ने लगाए हैं ये संगीन आरोप
AajTak
एक्टर एजाज़ खान पर एक 30 वर्षीय महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि एजाज़ ने फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच जारी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











