
एकाएक फटा गैस सिलेंडर, भरभराकर ढह गया पूरा मकान, इलाके में मचा हड़कंप
AajTak
हैदराबाद के काचीगुड़ा थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर में रिहायशी मकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण धमाका हुआ. विस्फोट से मकान की दीवारें और छत क्षतिग्रस्त हो गईं तथा आग लगने से सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जांच जारी है.
तेलंगाना में हैदराबाद के काचीगुड़ा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में मंगलवार को एक रिहायशी मकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया. विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. कुछ ही पलों में पूरा इलाका धुएं और धूल से भर गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका अचानक हुआ और मकान की दीवारें तथा छत का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. विस्फोट के बाद आग भी लग गई, जिससे घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, सटीक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है.
सबसे राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. यदि परिवार के सदस्य अंदर होते तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी. पड़ोसियों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास की खिड़कियों के शीशे तक हिल गए. फिलहाल प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








