
एकनाथ शिंदे को मिला चुनाव चिन्ह, 'तलवार-ढाल' से होगा उद्धव की 'मशाल' का मुकाबला
AajTak
चुनाव आयोग ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे गुट को भी चुनाव चिह्न जारी कर दिया है. आयोग ने उन्हें दो तलवारें और ढाल वाला चिह्न जारी किया है. मालूम हो कि उद्धाव ठाकरे को टार्च और मशाल वाला चिह्न जारी किया गया है.
चुनाव आयोग ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे गुट को भी चुनाव चिह्न जारी कर दिया है. आयोग ने उन्हें दो तलवारें और ढाल वाला चिह्न जारी किया है. मालूम हो कि उद्धाव ठाकरे को टार्च और मशाल वाला चिह्न जारी किया गया है. वहीं उनकी पार्टी का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे रखा गया है. इसके बाद चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे से चुनाव चिह्न के लिए तीन विकल्प मांगे थे. दिए गए विकल्पों के आधार पर शिंदे गुट को यह चिह्न जारी किया गया है. एकनाथ शिंदे गुट को सोमवार को बालासाहेबंची शिवसेना नाम दिया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











