
एकता कपूर की 'नागिन' को मिलेगी टक्कर, Ishq Ki Dastaan Naagmani का प्रोमो रिलीज
AajTak
नागमणि की लीड एक्ट्रेस आलिया घोष हैं. वहीं मेल लीड में आदित्य हैं. इसके अलावा दंगल के नये शो में बिग बॉस फेम पवित्र पुनिया भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने आ रही हैं. शो का प्रोमो सामने आने के बाद हर कोई पवित्र पुनिया के प्रोमो की मांग कर रहा है.
एकता कपूर (Ekta Kapoor) की नागिन सीरीज (Naagin Show) की पॉपुलैरिटी को देखते हुए दंगल टीवी पर उसी से मिलता-जुलता शो टेलीकास्ट होने जा रहा है. दंगल टीवी के नये शो का नाम है 'इश्क़ की दास्तान नागमणि'. यानी नाम में कुछ ज्यादा फर्क नहीं है. पर फिर भी इस शो का प्रोमो सामने आने के बाद नागमणि को लेकर लोगों की बेताबी बढ़ चुकी है. चलिये जानते हैं कि ये शो नागिन से कितना अलग होने वाला है.
नागिन के बाद ऐसा शो आना शो को लेकर टीवी फैंस इसलिये भी बेताब दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि नागिन टेलीविजन की एक हिट सीरीज है. इसलिये टीवी पर उसी से मिलते-जुलते शो का आना हर किसी को एक्साइटेड कर रहा है. इसके बाद शो के VFX और ग्राफिक्स भी देखने लायक होने वाले हैं. इसके अलावा लोग नागमणि की स्टारकास्ट को लेकर भी बातें करने लगे हैं.
घर बैठकर देखकर सकते हैं द कश्मीर फाइल्स-RRR, जानें कब कहां हो रही रिलीज
नागमणि की लीड एक्ट्रेस आलिया घोष हैं. वहीं मेल लीड में आदित्य हैं. इसके अलावा दंगल के नये शो में बिग बॉस फेम पवित्र पुनिया भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने आ रही हैं. शो का प्रोमो सामने आने के बाद हर कोई पवित्र पुनिया के प्रोमो की मांग कर रहा है. कमेंट बॉक्स में आलिया घोष से ज्यादा जिक्र पवित्र पुनिया का हो रहा है.
Hrithik Roshan relationship status: 17 साल छोटी सबा आजाद के प्यार में ऋतिक रोशन, रिलेशनशिप हुआ कन्फर्म
नागमणि का पहला प्रोमो के देखने के बाद आपको नागिन की याद आना लाजमी है. एक्ट्रेस की ड्रेस से लेकर VFX तक नागिन शो जैसे ही लग रहे हैं. अब देखना होगा कि शो की कहानी नागिन से कितनी अलग होती है. दर्शकों को नागमणि में ऐसा क्या देखने को मिलने वाला है, जो वो नागिन में नहीं देख पाये. ये सब जानने के लिये आपको शो रिलीज तक का इंतजार करना होगा. तब तक बस प्रोमो देखते रहिये.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











