
एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत... कुल्हाड़ी से युवती को काट डाला, फिर आरोपी ने खाया जहर
AajTak
कानपुर में एक युवक ने एक तरफा प्यार में असफल होने पर लड़की को कुल्हाड़ी से काट डाला. फिर खुद जहर खा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही बेहोश आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मगर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने लड़की की हत्या कर खुद जहर खा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दी. मगर, थोड़ी देर आरोपी की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, बिल्हौर इलाके के गगनपुर गांव के रहने वाली एक युवती के पीछे गांव का ही रहने वाला सुरेश पड़ा था. इसको लेकर कई बार सुरेश के घर वालों और लड़की के घर वालों में विवाद हुआ था. इसके बावजूद सुरेश लड़की का पीछा नहीं छोड़ा.
युवती को जीजा के पास भेजने की थी तैयारी
इसी बीच लड़की के घर वाले युवती को उसके जीजा के पास भेजने की तैयारी कर रही थी. रविवार सुबह जीजा युवती को लेकर बिल्हौर से शिवराजपुर हाईवे पर जा रहे थे. इसी दौरान इस बात की भनक सुरेश को लग गई. वह हाईवे पर पहले खड़ा हो गया.
आरोपी ने युवती को कुल्हाड़ी से काट डाला
युवती की बाइक जैसे ही उसके पास से गुजरा, तो सुरेश गाड़ी को रोक लिया. फिर धड़ा-धड़ कुल्हाड़ी से युवती को काट डाला. इस दौरान आरोपी ने युवती के जीजा को भी मारने के लिए दौड़ा. मगर, वह मौके से भाग गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भी एक खेत में जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











