
एअर इंडिया की टोक्यो-दिल्ली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, केबिन में लगातार गर्म हो रहा था तापमान
AajTak
एअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट A-I357 के यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया.
एअर इंडिया की टोक्यो-दिल्ली फ्लाइट A-I357 को केबिन में लगातार गर्म तापमान के कारण 29 जून की शाम को एहतियातन कोलकाता की ओर डायवर्ट करना पड़ा. विमान सुरक्षित रूप से कोलकाता में लैंड हुआ और टेक्नीशियंस ने उसकी जांच शुरू की. एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोलकाता में हमारे ग्राउंड कलीग्स इस अप्रत्याशित डायवर्जन से होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं.
एअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट A-I357 के यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया. इस फ्लाइट ने टोक्यो के हनेडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था.
यह भी पढ़ें: चेन्नई जा रहे एअर इंडिया के विमान की मुंबई में करानी पड़ी लैंडिंग, फ्लाइट केबिन में आ रही थी जलने की गंध
इससे पहले 23 जून को हुई ऐसी ही एक घटना में एअर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट (AI130) में चालक दल के छह सदस्यों सहित 11 यात्रियों ने मतली और चक्कर आने की शिकायत की थी. केबिन एयर प्रेशर कम होने के कारण विमान को सुरक्षित ऊंचाई पर लाना पड़ा और कुछ लोगों को मेडिकल ट्रीटमेंट दी गई. एविएशन एक्सपर्ट्स की मानें तो केबिन में एयर प्रेशर का कम होना बहुत दुर्लभ है, लेकिन कभी कभी तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हो सकती है. ऐसे में, ऑक्सीजन मास्क ड्रॉप हो जाते हैं, ताकि यात्रियों को अधिक ऊंचाई पर सांस लेने में मदद मिल सके, जहां ऑक्सीजन का स्तर कम होता है.
यह भी पढ़ें: एअर इंडिया हादसे के बाद जश्न का वीडियो... AISATS ने जताया खेद, बर्खास्त किए 4 सीनियर अधिकारी
इससे पहले रविवार को की अदीस अबाबा से मुंबई आने वाले इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान को मध्य हवा में केबिन में दबाव कम होने की समस्या के कारण शुक्रवार को 1:42 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इस विमान में बैठे 7 यात्री केबिन में एयर प्रेशर कम होने की वजह से बीमार पड़ गए. बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट ET640, रजिस्ट्रेशन ET-AXS) विामन अरब सागर के ऊपर 33,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, जब केबिन में एयर प्रेशन लो हो गया. पायलट ने स्टैंडर्ड इमरजेंसी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तेजी से नीचे की ओर उतरने का प्रयास किया. दोपहर करीब 1:42 बजे विमान ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां मेडिकल टीम ने सात यात्रियों का उपचार किया, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






