
एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए, मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा
AajTak
मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के बीच ग्राउंड कोलिजन हो गया. दोनों विमानों के पंख आपस में टकरा गए. दोनों विमानों में उस समय यात्री सवार थे. घटना टेक-ऑफ और लैंडिंग के बाद टैक्सींग के दौरान हुई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के बीच जमीन पर टक्कर हो गई. विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए. घटना उस वक्त हुई जब दोनों विमानों में यात्री सवार थे. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं.
एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टेक-ऑफ से पहले पुशबैक की प्रक्रिया में थी. इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 791, जो हैदराबाद से मुंबई पहुंची थी, लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी. इसी दौरान दोनों विमानों के विंगटिप आपस में टकरा गए.
एअर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI 2732 में देरी हुई, क्योंकि जिस विमान को इस उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाना था, वह टैक्सीवे पर खड़े दूसरे एयरलाइन के विमान से संपर्क में आ गया. एअर इंडिया के बयान के अनुसार, दोनों विमानों के विंग्सटिप आपस में टकराए, जिससे एअर इंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा.
एअर इंडिया ने हादसे पर क्या कहा?
एअर इंडिया ने बताया कि एहतियातन विमान को आगे की तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया और ग्राउंड स्टाफ यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है.
एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना की जानकारी संबंधित विमानन नियामक को दे दी गई है. एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












