
एंड्रॉयड ऐप्स में फिर लौटा जोकर वायरस, इन ऐप्स को तुरंत अपने फोन से करें डिलीट
AajTak
एंड्रॉयड डिवाइस को काफी ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जाता है. इस पर बार-बार मैलवेयर अटैक होता रहता है. एक बार फिर एक वायरस का खतरा एंड्रॉयड डिवाइस पर मंडराने लगा है. ये वायरस नया नहीं है. इससे पहले भी पिछले साल जुलाई में Joker वायरस ने 40 से ज्यादा एंड्रॉयड ऐप्स को टारगेट किया था. ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे.
एंड्रॉयड डिवाइस को काफी ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जाता है. इस पर बार-बार मैलवेयर अटैक होता रहता है. एक बार फिर एक वायरस का खतरा एंड्रॉयड डिवाइस पर मंडराने लगा है. ये वायरस नया नहीं है. इससे पहले भी पिछले साल जुलाई में Joker वायरस ने 40 से ज्यादा एंड्रॉयड ऐप्स को टारगेट किया था. ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे. इसके बाद Google ने इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया था. इसबार Joker वायरस ने फिर से 8 नए एंड्रॉयड ऐप्स को टारगेट किया है. ये वायरस ऐप्स के जरिए यूजर्स का डेटा हासिल कर लेता है. इन डेटा में SMS, कॉन्टैक्ट लिस्ट, डिवाइस इन्फो, ओटीपी जैसी जानकारियां शामिल होती हैं. GadgetsNow की एक रिपोर्ट के अनुसार Joker वायरस ने जिन ऐप्स को इनफेक्ट किया है वो Auxiliary Message, Fast magic SMS, Free CamScanner, Super Message, Element Scanner, Go messages, travel wallpapers and Super SMS ऐप्स हैं.
Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











