
एंटोनियो गुटेरेस फिर बने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, दूसरी बार की गई नियुक्ति
AajTak
संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का काम सभी की नजरों में शानदार रहा है. मुश्किल परिस्थितियों में उनका संवाद स्थापित करने की ताकत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. वह लगातार दूसरी बार महासचिव बनाए गए हैं.
सयुंक्त राष्ट्र ( यूएन) द्वारा शुक्रवार को एंटोनियो गुटेरेस को फिर महासचिव के पद के लिए चुन लिया गया है. सर्वसम्मति से तय हुआ कि उन्हें दूसरा कार्यकाल भी दिया जाना चाहिए. एंटोनियो गुटेरेस का दूसरा कार्यकाल जनवरी 2022 से शुरू होगा और वे इस पद पर 31 दिसंबर 2026 तक रहेंगे. इससे पहले 2017 में वह पहली बार महासचिव के पद पर नियुक्त किए गए थे. I am deeply honoured and grateful for the trust placed in me to serve as the Secretary-General of the United Nations for a second term. Serving the @UN is an immense privilege and a most noble duty. एंटोनियो गुटेरेस फिर बने यूएन महासचिव
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











