
एंटीलिया केस में आतंकी कनेक्शन की थ्योरी फेल, जैश-उल हिंद जैसा कोई संगठन ही नहीं
AajTak
जांच एजेंसी का कहना है कि टेलीग्राम पर जैश ए हिंद का मैसेज भी फर्जी था. यह केवल गुमराह करने के लिए था. अब तक तो इस बात के भी साक्ष्य नहीं मिले हैं कि जैश ए हिंद जैसा कोई संगठन अस्तित्व में भी है.
एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार मिलने के मामले की जांच NIA को सौंपी गई है. NIA अब इस केस में एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे कर रही है. NIA ने इस मामले में आतंकियों के संबंध होने से इनकार किया है. जांच एजेंसी का कहना है कि इस केस में अबतक टेरर एंगल जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. जांच एजेंसी का कहना है कि टेलीग्राम पर जैश-उल हिंद का मैसेज भी फर्जी था. यह केवल गुमराह करने के लिए था. जांच एजेंसी का यह भी कहना है कि अब तक तो इस बात के भी साक्ष्य नहीं मिले हैं कि जैश-उल हिंद जैसा कोई संगठन अस्तित्व में भी है. ऐसे कोई संगठन है ही नहीं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











