
एंटीलिया केस: मिले अहम सबूत, सचिन वाजे को कस्टडी में लेकर पूछताछ करना चाहती है NIA
AajTak
एंटीलिया बम मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) सचिन वाजे की दो दिन की कस्टडी की मांग की है. इसके अलावा जांच एजेंसी सुनील माने को भी पांच दिन कस्टडी में लेना चाहती है.
एंटीलिया बम मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) सचिन वाजे की दो दिन की कस्टडी की मांग की है. इसके अलावा जांच एजेंसी सुनील माने को भी पांच दिन कस्टडी में लेना चाहती है. इन दो आरोपियों के साथ कुल आठ आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











