
एंटीलिया केसः सचिन वाजे के इर्द गिर्द घूम रही है जांच, अभी तक नहीं मिली सोसाइटी की CCTV फुटेज
AajTak
क्या पीपीई सूट में ये शख्स सचिन वाज़े है? क्या पीपीई सूट पहन कर ख़ुद सचिन वाज़े स्कॉर्पियो चला रहे थे? क्या 17 से 25 फरवरी तक स्कॉर्पियो सचिन वाज़े के घर पर पार्क थी? क्या अपने ही सोसायटी की सीसीटीवी सचिन वाज़े ले गए? क्या मनसुख हीरेन ने कार चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखवाई थी? क्या मनसुख हीरेन को साज़िश का सच पता था? इन सब सवालों ने इस मामले को और ज्यादा पेचीदा बना दिया है.
क्या कोई पुलिस अफसर किसी साजिश को अंजाम देने के लिए इस हद तक जोखिम उठा सकता है कि जिस कार में उसने विस्फोटक रखा हो उसे वो अपने घर में ही पार्क करे. बाद में वो उस कार को खुद ही ड्राइव करके अंबानी के घर के बाहर खड़ा करके आए. इतना नहीं इसके बाद वो जिस कार से फरार हो, उसे वो पुलिस वर्कशॉप में ले जाकर खड़ा कर दे. एनआईए की मानें तो ये सब मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई रहे सचिन वाज़े ने खुद किया. एनआईए को एक सीसीटीवी फुटजे मिली है, जिसमें एंटीलिया के बाहर एक शख्स पीपीआई किट में नजर आ रहा है. पुलिस को शक है ये वो शख्स कोई और नहीं बल्कि सचिन वाज़े है. क्या पीपीई सूट में ये शख्स सचिन वाज़े है? क्या पीपीई सूट पहन कर ख़ुद सचिन वाज़े स्कॉर्पियो चला रहे थे? क्या 17 से 25 फरवरी तक स्कॉर्पियो सचिन वाज़े के घर पर पार्क थी? क्या अपने ही सोसायटी की सीसीटीवी सचिन वाज़े ले गए? क्या मनसुख हीरेन ने कार चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखवाई थी? क्या मनसुख हीरेन को साज़िश का सच पता था? इन सब सवालों ने इस मामले को और ज्यादा पेचीदा बना दिया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











