
एंटीलिया केसः सचिन वाज़े ने खुद खरीदी थीं जिलेटिन की छड़ें, वसूली करता था बर्खास्त सिपाही शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र एटीएस के एक अफसर के मुताबिक जांच के शुरुआती दिनों में ही उन्हें स्कॉर्पियो का सच पता चल चुका था. उसी स्कॉर्पियो का जिसमें जिलेटिन की छड़ें रखकर एंटीलिया के बाहर पार्क की गई थी. एटीएस के इस अफसर की मानें तो उनके पास इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि ये स्कॉर्पियो 19-21 फरवरी के बीच मुंबई पुलिस मुख्यालय में खड़ी थी.
मुंबई के एंटीलिया केस की जांच के शुरुआती दिनों में अगर मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह महाराष्ट्र एटीएस की बात मान लेते तो शायद एनआईए को जांच के लिए बीच में कूदना ही नहीं पड़ता. महाराष्ट्र एटीएस ही एंटीलिया केस को सुलझा लेती और इससे मुंबई पुलिस की भद्द भी नहीं पिटती. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. महाराष्ट्र एटीएस के एक अफसर के मुताबिक जांच के शुरुआती दिनों में ही उन्हें स्कॉर्पियो का सच पता चल चुका था. उसी स्कॉर्पियो का जिसमें जिलेटिन की छड़ें रखकर एंटीलिया के बाहर पार्क की गई थी. एटीएस के इस अफसर की मानें तो उनके पास इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि ये स्कॉर्पियो 19-21 फरवरी के बीच मुंबई पुलिस मुख्यालय में खड़ी थी. इसी मुंबई पुलिस मुख्यालय में क्राइम ब्रांच सीआईयू का दफ्तर है. जिसमें सचिन वाज़े बैठते हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











