
एंटिलिया केस: विस्फोटक विशेषज्ञ ने कहा- 20 छड़ें उड़ा देंगी कार, 200 वर्ग फीट क्षेत्र में होगा असर
AajTak
ब्लास्ट और बैलिस्टिक विशेषज्ञ जितेंद्र कोचर ने बताया कि इन जिलेटिन छड़ों का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सली इलाकों में नक्सली करते हैं. वे पुलिस के एंटी लैंडमाइन व्हीकल को विस्फोट से उड़ाने के लिए इसी का इस्तेमाल करते हैं. जिलेटिन की छड़ें धमाका होने पर धकेलने जैसा प्रभाव डालती हैं.
मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास मिली एसयूवी कार को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां तेजी से छानबीन कर रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि उस एसयूवी से मिली जिलेटिन की छड़ें एक कार को उड़ाने के लिए पर्याप्त थीं. गुरुवार को उस कार से लगभग 2.5 किलोग्राम जिलेटिन यानी 20 छड़ें बरामद की गईं थी. आजतक/इंडिया टुडे ने इस मामले को लेकर गुजरात की नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में ब्लास्ट और बैलिस्टिक विशेषज्ञ और कंसल्टेंट जितेंद्र कोचर से बात की. ब्लास्ट और बैलिस्टिक विशेषज्ञ जितेंद्र कोचर ने बताया कि इन जिलेटिन छड़ों का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सली इलाकों में नक्सली करते हैं. वे पुलिस के एंटी लैंडमाइन व्हीकल को विस्फोट से उड़ाने के लिए इसी का इस्तेमाल करते हैं. जिलेटिन की छड़ें धमाका होने पर धकेलने जैसा प्रभाव डालती हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











