
एंटिलिया केस: ढाई घंटे गाड़ी में बैठ इंतजार करता रहा शख्स, मौका देखते ही कार छोड़ निकला
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच और एटीएस इस मामले को खंगालने में जुटी है. इस बीच एक एक्सक्लूजिव जानकारी सामने आई है. जिस व्यक्ति ने एंटिलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी छोड़ी, वो करीब सुबह करीब 3.20 बजे गाड़ी छोड़कर निकला था.
मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच और एटीएस इस मामले को खंगालने में जुटी है. इस बीच एक एक्सक्लूजिव जानकारी सामने आई है. जिस व्यक्ति ने एंटिलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी छोड़ी, वो करीब सुबह करीब 3.20 बजे गाड़ी छोड़कर निकला था. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, शख्स करीब 2 घंटे 20 मिनट तक गाड़ी में बैठा रहा. उसने वहां इंतजार किया और फिर गाड़ी को छोड़कर निकल गया. पुलिस की ओर से अब इनोवा गाड़ी को ट्रैक किया जा रहा है, जिसमें शख्स फरार हुआ था. चोरी की थी संदिग्ध कार मुंबई पुलिस के मुताबिक, एंटिलिया के बाहर जो गाड़ी छोड़ी गई वो काले रंग की स्कॉर्पियो थी. जिसमें जिलेटिन मिला था, इसके अलावा इसमें एक धमकी भरी चिट्ठी भी रखी गई थी. पुलिस ने जानकारी दी है कि शख्स स्कॉर्पियो को छोड़कर एक इनोवा गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया था.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











