
ऋषि सुनक ने ब्रिटेन में मनाई जन्माष्टमी, पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पहुंचे ISKCON मंदिर
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस में ऋषि सुनक, विदेश सचिव लिज ट्रस के मुकाबले पिछड़ते चले जा रहे हैं. टोरी वोटर्स के ताजा सर्वे के मुताबिक, विदेश सचिव लिज ट्रस ने ऋषि के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली है. इस बार ऋषि सुनक 28 फीसदी की पसंद रहे हैं. वहीं, लिज ट्रस 60 फीसदी वोटर्स की पसंद रही हैं. इससे पहले सुनक, ट्रस से 34 पॉइंट पिछड़ गए थे.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय मूल के उम्मीदवार ऋषि सुनक जन्माष्टमी के मौके पर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) मंदिर के समारोह में पहुंचे. पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पहुंचे सुनक ने भक्तिवेदांत मनोर मंदिर के समारोह में भाग लिया.
मंदिर के समारोह में शामिल होने के बाद अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर सुनक ने लिखा,'आज मैं अपनी पत्नी अक्षता के साथ जन्माष्टमी मनाने गया था, यह एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है.
बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस में ऋषि सुनक, विदेश सचिव लिज ट्रस के मुकाबले पिछड़ते चले जा रहे हैं. टोरी वोटर्स के ताजा सर्वे के मुताबिक, विदेश सचिव लिज ट्रस ने ऋषि के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली है.
टोरी वोटर्स के सर्वे के मुताबिक, इस बार ऋषि सुनक 28 फीसदी की पसंद रहे हैं. वहीं, लिज ट्रस 60 फीसदी वोटर्स की पसंद रही हैं. वहीं, 9 फीसदी मतदाता अनिर्णायक रहे हैं. बीते महीने ऋषि सुनक 26 फीसदी पर थे, लिस ट्रस 58 और 12 फीसदी अनिर्णायक थे. पार्टी के 961 सदस्यों के कंजर्वेटिक होम सर्वे में कहा गया था कि हमने इस बार एक ही कॉलम में न तो वोट दिया है और न ही वोट देंगे. विदेश सचिव ट्रस, ऋषि सुनक पर 32 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं.
YouGov के सर्वे में भी पिछड़े थे सुनक
इससे पहले 2 अगस्त को खत्म हुए YouGov के सर्वे में ऋषि सुनक विदेश सचिव लिज ट्रस से 34 पॉइंट पिछड़ गए थे. YouGov द्वारा किए गए सर्वे में करीब 60% लोगों ने ब्रिटेन के नए पीएम के तौर पर लिज ट्रस को अपनी पसंद बताया था. ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. अभी ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार है. 5 सितंबर को ब्रिटेन में नए पीएम और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का ऐलान होगा.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










