
ऋषिकेश: घर में घुसा गुलदार, रेस्क्यू करने गए वन विभाग के रेंजर पर किया हमला, देखें तस्वीरें
AajTak
उत्तराखंड के ऋषिकेश (Uttarakhand Rishikesh) में आज एक घर में गुलदार घुस गया. इससे घर और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. लोग गुलदार से बचकर इधर उधर छिप गए. सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई. वन टीम मौके पर पहुंची और गुलदार की खोजबीन शुरू की. इसी दौरान गुलदार ने रेंजर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.
उत्तराखंड के ऋषिकेश (Uttarakhand Rishikesh) स्थित एक घर में आज एक गुलदार घुस गया. इसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई. गुलदार के घुसने की सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार की तलाश शुरू की. टीम जब गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तभी रेंजर पर उसने पंजे से हमला कर दिया. रेंजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गुलदार के खेत में छिपे होने की बात कही जा रही है.
जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश स्थित मीरा नगर में स्थित नंदकिशोर के घर में एक गुलदार घुस गया. गुलदार यहां निर्माणाधीन मकान में घुसा था. गुलदार को घर में देखने के बाद हड़कंप मच गया. गुलदार के घर में घुसने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई. वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और गुलदार की तलाश करनी शुरू की. काफी देर तक तलाश करने के बाद गुलदार कहीं नहीं दिखाई दिया. जिस घर में गुलदार घुसा था, उस घर के लोग लगातार गुलदार के घर में होने की बात कह रहे थे.
गुलदार के हमले में रेंजर जख्मी, अस्पताल में भर्ती
ऋषिकेश के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी डंडे के साथ घर के भीतर घुसे और गुलदार को खोजना शुरू किया, तभी गुलदार ने अचानक रेंजर पर हमला बोल दिया. लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग निकला.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









