
ऊंची 'उड़ान' पर अहमदाबाद का हवाई किराया, क्रिकेट फैंस के लिए वरदान साबित हुई स्पेशल ट्रेन
AajTak
अहमदाबाद में आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाना है. टीम इंडिया इसके फाइनल में पहुंच चुकी है, ऐसे में फैंस बहुत उत्साहित हैं. कई क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम से इस ऐतिहासिक मैच को देखना चाहते हैं. लेकिन अहमदाबाद पहुंचना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि फ्लाइट की टिकट बहुत महंगी हैं. ऐसे में अहमदाबाद के लिए चली स्पेशल ट्रेन लोगों के लिए वरदान साबित हुई है.
अहमदाबाद के लिए आसमान छूते हवाई किराए के बीच, विशेष विश्व कप ट्रेन एक वरदान बनकर आई. हजारों क्रिकेट प्रेमी शनिवार को क्रिकेट विश्व कप फाइनल के लिए नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए. हाल ही में भारतीय रेलवे ने रविवार को अहमदाबाद में आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मैच देखने जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली और मुंबई से विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी. रेलवे के अनुसार, ट्रेनों ने (एक दिल्ली से और तीन मुंबई से) शनिवार शाम को प्रस्थान किया और वे रविवार सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगी.
इस मौके पर इंडिया टुडे टीवी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया, इस दौरान वहां क्रिकेट फैन्स और वर्ल्डकप के लिए उत्साही लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था. नई दिल्ली से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन, आम दिनों में शाम नेशनल कैपिटल सिटी से शाम 5:00 बजे रवाना होती है, लेकिन शनिवार को ट्रेन शाम 6:00 बजे के आसपास डिपार्चर हो सकी. इस ट्रेन से ट्रेवल करने के लिए यहां भारत और दुनिया के विभिन्न कोनों से आए हजारों प्रशंसक इकट्ठा हुए थे.
यहां इसी ट्रेन से सफर करने वाले अंकित, जो कि यूनाइटेड किंगडम में आईटी फील्ड में काम करते हैं, वह विशेष रूप से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच देखने के लिए भारत आए हैं. अंकित ने बताया कि, "जैसे ही भारतीय ने सेमीफाइनल जीता, मैंने भारत के लिए टिकट बुक कर लिया, मेरे पास दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचने का कोई विकल्प नहीं था क्योंकि सभी ट्रेनें बुक हो चुकी थीं और फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा था." बकौल अंकित,ये हवाई किराया उनके यूके से भारत के टिकट से अधिक महंगा था. एयरलाइंस वीकएंड में अहमदाबाद से आने-जाने के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स तैयार कर रही है, लेकिन किराया हर मिनट बढ़ रहा है.
भारतीय टीम की नीली जर्सी पहने और तिरंगे झंडे लहराते प्रशंसक भारत के लिए हूट कर रहे थे. उनके उत्साह से भरे शोर और ऊंची आवाजें अन्य प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रही थीं. हाथ में तिरंगा झंडा थामे एक प्रशंसक ने बताया कि “यह ट्रेन ब्लेसिंग्स और भाग्य बनकर आई है. हम 12 दोस्त हैं जिनके पास मैच के टिकट हैं, लेकिन हमारे पास अहमदाबाद पहुंचने के लिए ट्रेन या फ्लाइट के टिकट नहीं थे, लेकिन इस विशेष ट्रेन में हम सभी को एक ही बार में सीटें मिल गईं.
दिल्ली के शालीमार बाग से क्रिडे नाम का एक अन्य युवा प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली और एमएस धोनी का पेंसिल स्केच पकड़े हुए था, जिसे उसने खुद बनाया था. जब उनसे पूछा गया कि आपको यह चित्र बनाने के लिए किसने प्रेरित किया तो उन्होंने कहा, "वे दोनों मेरे पसंदीदा हैं और मुझे यकीन है कि भारत इस साल की विश्व कप ट्रॉफी जीतेगा". ट्रेन की सभी एसी सीटें बुक हो गईं और स्लीपर कोच में भी वैसी ही भीड़ देखने को मिली.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









