
'उसका रोज का है', अनुराग डोबाल ने परिवार पर लगाया टॉर्चर का आरोप, भड़के भाई ने बताया झूठा
AajTak
बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक चौंकाने वाला दो घंटे लंबा वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने अपने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. अब अनुराग के भाई कलम ने वीडियो का जवाब दिया है. कलम का कहना है कि अनुराग ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं.
यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक चौंकाने वाला दो घंटे लंबा वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने अपने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. यह वीडियो शेयर करने से पहले अनुराग ने इंस्टाग्राम पर हिंट दिए थे कि उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें मारने की साजिश हो रही है. अब अनुराग डोबाल के भाई कलम ने वीडियो का जवाब दिया है. कलम का कहना है कि अनुराग ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं.
भाई ने अनुराग को दिया जवाब
कलम ने अपने इंस्टाग्राम चैनल K-Old World पर सभी सबूत शेयर किए. एक स्क्रीनशॉट में अनुराग को अपने एक करीबी दोस्त से चैट में अपनी पत्नी रितिका को मारने की बात स्वीकार करते हुए पढ़ा जा सकता है. इसके साथ ही कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट भी शेयर किया. इसमें लिखा, 'मैं अपने वादे का पक्का हूं. सभी सबूत मेरे पॉडकास्ट चैनल पर दिए गए हैं. साथ ही, चिल करो गाइज. ये उसकी रोज की चीज है. वो व्यूज के लिए यही करता है. उसने एक तरफा कहानी पोस्ट की, लेकिन सच नहीं बताया. साथ ही, मेरे सभी फैंस को मेरा मैसेज: इस सब में मत पड़ना. वो इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद करता है. उसने हम पर, मॉम-डैड पर फेक केस किया था, और जब वो कानूनी रूप से हार गया, तो उसने ये वीडियो पोस्ट किया, क्योंकि रितिका भी उसके अपने कामों की वजह से उसे छोड़कर चली गई.'
मैक्सटर्न ने बताया फेक
रियलिटी शो 'द 50' के कंटेस्टेंट रहे मैक्सटर्न ने सोशल मीडिया पर अनुराग डोबाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अनुराग नकली इमोशन दिखा रहे हैं. अनुराग डोबाल के दो घंटे लंबे वीडियो के बाद मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैंने अनुराग डोबाल उर्फ यूके राइडर 07 का 2 घंटे लंबा वीडियो देखा और पाया कि वो नौटंकी कर रहा है.' उन्होंने आगे लोगों से 'नकली भावनाओं' में न फंसने की अपील की और कहा, 'लोगों को पढ़ना सीखो.'
अनुराग डोबाल ने क्या कहा था?













