
उषा मायके तो वेंस ससुराल में... हाथों में हाथ थामकर कुछ यूं दिल्ली पहुंचे JD Vance, कुर्ते पायजामे और नीले फ्रॉक में बच्चे
AajTak
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के भारत दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी हैं. वेंस थोड़ी देर में अक्षरधाम मंदिर के लिए रवाना होंगे. साथ ही एक स्थानीय हैंडीक्राफ्ट मार्केट का भी दौरा करेंगे. परिवार दिल्ली के आईटीसी मौर्या शेरेटन होटल में ठहरेगा.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ भारत पहुंच गए हैं. वह अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं. उनका विमान सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया.
जेडी वेंस और उषा वेंस एक-दूसरे का हाथ थामकर प्लेन से नीचे उतरे. इस दौरान जेडी वेंस ने नेवी ब्लू रंग का सूट पहना हुआ है जबकि उषा ने ऑरेंज कलर का परिधान. इस दौरान वेंस के बच्चे पारंपरिक भारतीय परिधान पहने नजर आए.
उनके सबसे बड़े बेटे इवान ने हल्के नीले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ है. इवान सात साल के हैं जबकि पांच साल के विवेक ने पीले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ है. सबसे छोटी बेटी मिराबेल ने नीले रंग का फ्रॉक पहना हुआ है.
जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं. उनका परिवार आंध्र प्रदेश से हैं. ऐसे में उषा वेंस अपने मायके जबकि जेडी अपने ससुराल पहुंचे हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







