
उल्टा पड़ा तेजस्वी यादव का दांव? चुनाव आयोग ने शुरू की दूसरे वोटर कार्ड की जांच... फर्जीवाड़े का शक गहराया
AajTak
चुनाव आयोग ने RJD नेता तेजस्वी यादव के उस दावे को शनिवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका नाम बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है. आयोग ने इसे बेबुनियाद करार दिया है. आयोग का कहना है कि तेजस्वी का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मौजूद है.
बिहार में चुनावी साल है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चर्चा में हैं. तेजस्वी ने दावा किया है कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है. उन्होंने जो EPIC नंबर (RAB2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्डस में डेटा 'नो फाउंड' शो कर रहा था. हालांकि, चुनाव आयोग ने तत्काल एक्शन मोड में आया और तेजस्वी के दावे को खारिज कर दिया. आयोग ने तेजस्वी के EPIC नंबर (RAB0456228) के साथ वोटर लिस्ट शेयर की है.
सूत्रों के मुताबिक, अब चुनाव आयोग यह जांच कर रहा है कि तेजस्वी यादव के उस वोटर कार्ड की सच्चाई क्या है, जो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेयर किया है. इस कार्ड को लेकर फर्जीवाड़े की आशंका जताई गई है.
दरअसल, तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है और इसे साबित करने के लिए उन्होंने आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर वोटर आईडी नंबर (RAB2916120) दर्ज किया, जिस पर 'नो रिकॉर्डस' का मैसेज आया.
जबकि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तेजस्वी का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में सीरियल नंबर 416 पर मौजूद है. यदि उन्हें कोई शिकायत थी तो इसके लिए कानूनी प्रक्रिया अपनानी चाहिए थी.
दूसरे वोटर कार्ड का कोई रिकॉर्ड नहीं
चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए जो हलफनामा भरा था, उसमें उन्होंने EPIC नंबर RAB0456228 का इस्तेमाल किया था. यही नंबर 2015 की वोटर लिस्ट में भी मौजूद था और अब की ड्राफ्ट लिस्ट में भी उनका नाम इसी नंबर के साथ है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






