
उरी में पकड़ा गया 19 साल का आतंकी बाबर, पैसों के लालच में ज्वाइन की थी लश्कर-ए-तैयबा
AajTak
भारतीय सेना को उरी सेक्टर में बड़ी कामयाबी मिली है. घुसपैठ कर रहे आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया और एक आतंकी को जिंदा भी पकड़ा गया है. जिंदा पकड़ा गया आतंकी पाकिस्तान का है.
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तान की चाल को नाकाम कर दिया है. साल 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक की एनिवर्सिरी से ठीक पहले पाकिस्तान की ओर से कई आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया. साथ ही एक बड़ी कामयाबी ये भी है कि भारतीय सेना ने एक लश्कर ए तैयबा के आतंकी को जिंदा पकड़ लिया है. आर्मी के अफसरों द्वारा मंगलवार दोपहर को इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी गई, जो कि 18-19 सितंबर को शुरू हुआ था. उस वक्त पैट्रोलिंग के दौरान ही जवानों को बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठिए आते हुए दिखे थे. कौन है जिंदा पकड़ा गया आतंकी? पिछले सात दिनों में सात आतंकियों को मार गिराया गया है, लेकिन जिस आतंकी को पकड़ा गया है उसकी उम्र सिर्फ 19 साल है. आतंकी का नाम अली बाबर है, जो कि लश्कर ए तैयबा का है. पाकिस्तान के पंजाब के दिपलपुर में गांव वासेववाला से आने वाले आतंकी अली बाबर ने सातवीं तक की पढ़ाई की है. लेकिन इतनी कम उम्र में ही वह आतंक के रास्ते पर चल निकला और सीधा भारत में ऑपरेशन के लिए आ गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











