
'उम्मीदों को पूरा नहीं कर सका, जीना मुश्किल', लिखकर 8वीं मंजिल से कूद गया IAS की तैयारी कर रहा छात्र
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक छात्र ने परीक्षा में पास नहीं हो पाने की वजह से 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. छात्र ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि वो उम्मीदों को पूरा नहीं कर सका, इसलिए अब जीना मुश्किल है. छात्र ने आगे लिखा है कि उसकी मौत केे लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सिविल सेवा परीक्षा की तैयार कर रहे एक 28 साल के छात्र ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने रविवार को कहा कि परीक्षा के अभ्यर्थी ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वर्तक नगर इलाके में हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को उस व्यक्ति के घर से एक 'सुसाइड' नोट मिला, जिसमें उसने अपने परिवार के सदस्यों से माफी मांगते हुए कहा कि वह सभी की बड़ी उम्मीदों को पूरा नहीं कर सका और उसके लिए इस दुनिया में जीवित रहना अब मुश्किल हो रहा है.
परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण डिप्रेशन में था छात्र
अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति के दोस्तों के अनुसार, वो शायद डिप्रेशन में था क्योंकि वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास नहीं कर सका. इसलिए उसने यह कदम उठाया.
युवक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की आठवीं मंजिल पर स्थित अपने घर से कूद गया और जमीन पर गिर गया. उन्होंने बताया कि युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
मौत से पहले छात्र ने सुसाइड नोट में क्या लिखा ?

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










