
उम्मीदवार समेत 5 लोगों को घर-घर जाकर प्रचार की इजाजत-CEC सुनील अरोड़ा
AajTak
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमने सभी चुनाव वाले राज्यों का अनेक बार दौरा किया. 31 मई को असम की विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है तो 24 मई को तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा. इन राज्यों के 824 विधानसभा क्षेत्र में 18.6 करोड़ मतदाता 2.7 लाख बूथ पर मतदान करेंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले सुनील अरोड़ा ने कहा कि 5 चुनावी राज्यों में 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर 18.68 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. साथ ही कहा कि घर-घर चुनाव प्रचार के लिए नियम बनाए गए हैं. चुनाव के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमने सभी चुनाव वाले राज्यों का अनेक बार दौरा किया. 31 मई को असम की विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है तो 24 मई को तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा. इन राज्यों के 824 विधानसभा क्षेत्र में 18.6 करोड़ मतदाता 2.7 लाख बूथ पर मतदान करेंगे.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









