
उमा भारती ने दुकान में घुसकर फोड़ीं बोतलें, शराबबंदी के लिए उठाया पत्थर, देखें VIDEO
AajTak
Uma Bharti Video Viral: बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी नेता हाथ में पत्थर लेकर शराब की दुकान में घुसती नजर आ रही हैं और शराब की बोतलों को तोड़ते नजर आ रही हैं.
भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भोपाल में रविवार को एक शराब की दुकान में घुस गईं और पत्थर मारकर शराब की बोतलों तोड़ डालीं. उन्होंने इसका वीडियो खुद सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भोपाल के बरखेड़ा पठानी आझाद नगर बीएचईएल में मजदूरों की बस्ती में शराब की दुकानों की लाइन लगी हुई है. ये दुकानें लोगों को शराब परोसते हैं. पास में मंदिर हैं, छोटे बच्चों के स्कूल हैं. जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराबी अश्लील हरकते करते हैं.
कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल
उमा ने लिखा, मजदूरों की पूरी कमाई इन दुकानों में चली जाती हैं. यहां के निवासियों व महिलाओं ने आपत्तियां दर्ज कीं, विरोध में धरने दिए क्योंकि यह दुकान सरकारी नीति के खिलाफ है, इसलिए प्रशासन ने हर बार बंद करने का आश्वासन दिया लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी यह नहीं हो पाया. आज मैंने प्रशासन को एक हफ्ते में दुकान बंद करने की चेतावनी दी हैं.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लंबे समय से राज्य में शराबबंदी की मांग कर रही हैं. पहले भी कई बार शराबबंदी के खिलाफ अभियान शुरू करने की कोशिश कर चुकी हैं.
'ऐसी पत्थरबाजी के लिए गृहमंत्री से मांगी इजाजत?'
उमा भारती की इस पत्थरबाजी एमपी में कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शराबबंदी के विरोध में ऐसी ही पत्थरबाजी के लिए नरोत्तम मिश्रा से इजाजत मांगी है. उन्होंने लिखा, "मैं भी शराब के विरोध में हूं और ऐसे ही प्रदर्शन करना चाहता हूं."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







