
'उपद्रवियों पर हो निर्णायक कार्रवाई', कानपुर-मुरादाबाद की घटनाओं पर योगी का प्रशासन को सख्त निर्देश
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को उपद्रवियों पर ऐसी निर्णायक कार्रवाई करने को कहा, जिससे वे दोबारा अराजकता फैलाने की सोच भी न सकें. साथ ही सीएम ने प्रशासन को महिला सुरक्षा और धार्मिक सद्भाव सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में कानपुर, वाराणसी और मुरादाबाद समेत कई जिलों में हाल की घटनाओं पर नाराजगी जताई. उन्होंने प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व के दौरान प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सामुदायिक सौहार्द सुनिश्चित करना जरूरी है. उपद्रवियों पर निर्णायक कार्रवाई की जाए ताकि वे दोबारा अराजकता फैलाने की हिम्मत न कर सकें.
दरअसल, शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद समेत कई जिलों में सम्प्रदाय विशेष द्वारा जुलूस और प्रदर्शनों के बहाने अराजकता फैलाने की कोशिशों पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक है और इस पावन अवसर पर उपद्रवियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी.
हर उपद्रवी को चिन्हित करने का आदेश
उन्होंने कहा, 'सरकार हर उपद्रवी को कुचल देगी.' अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि वे दोबारा अराजकता फैलाने की हिम्मत न कर सकें. इसके लिए वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर उपद्रवी को चिन्हित करने का आदेश दिया गया. साथ ही कानपुर, वाराणसी और मुरादाबाद जैसे जिलों में हुई घटनाओं पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और उपद्रवियों की संपत्ति की जांच तक करने के निर्देश दिए.'
महिला सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि छेड़खानी, चेन स्नेचिंग और एसिड अटैक जैसे मामलों में थानों से लेकर पुलिस रिस्पॉन्स वाहन (पीआरवी) तक की जिम्मेदारी तय होगी. दशहरा के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








