
उन्नाव केस: लड़कियों की मां बोलीं- दुपट्टे से बंधे थे हाथ और गर्दन, हमने खोली थीं गांठें
AajTak
गुरुवार को पुलिस ने दो लड़कियों की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी मौत किसी तरह के जहरीला पदार्थ से हुई है हालांकि ये पदार्थ क्या था, इसकी जानकारी मिलनी अभी बाकी है.
उन्नाव में दलित परिवार की दो लड़कियों की संदिग्ध मौत की जांच जारी है. गांव के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इनकी मौत कैसे हुई. गांव वालों के मुताबिक ये तीनों अच्छी दोस्त थीं. वो साथ में पढ़ाई करती थीं और खेलती भी थीं. वो तीनों आपस में बेहद खुश रहती थीं. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बुधवार को दो लड़कियां मृत पाई गईं. जिनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि तीसरी लड़की कानपुर अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. मरने वाली दोनों लड़कियां आपस में बुआ भतीजा थी. गुरुवार को पुलिस ने दो लड़कियों की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी मौत किसी तरह के जहरीला पदार्थ से हुई है हालांकि ये पदार्थ क्या था, इसकी जानकारी मिलनी अभी बाकी है. उन्नाव पुलिस की ओर से मामले की जांच करने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











