
उन्नाव केस: कुलदीप सेंगर को बड़ी राहत, इतने दिन के लिए बढ़ी जमानत की अवधि
AajTak
उन्नाव रेप केस पीड़िता के पिता के मौत के मामले में जेल में बंद भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सेंगर को एक बार फिर राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत 20 जनवरी तक बढ़ा दी. वो इस केस में 10 साल की सजा काट रहे हैं.
उन्नाव रेप केस पीड़िता के पिता के मौत के मामले में जेल में बंद भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सेंगर को एक बार फिर राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत 20 जनवरी तक बढ़ा दी. वो इस केस में 10 साल की सजा काट रहे हैं.
न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत बढ़ाने की कुलदीप सेंगर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हाई कोर्ट की खंडपीठ ने उन्नाव रेप केस में उनकी सजा के अंतरिम निलंबन को भी एक महीने के लिए बढ़ा दिया है.
न्यायमूर्ति ओहरी ने कहा, "डिवीजन बेंच के 20 दिसंबर के आदेश के मद्देनजर अपीलकर्ता की सजा 20 जनवरी, 2025 तक निलंबित रहेगी, जिस दिन वो आत्मसमर्पण करेगा. इसके साथ ही आदेश संबंधित जेल अधीक्षक को भी सूचित किया जाना चाहिए."
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और अमित शर्मा की पीठ ने 20 दिसंबर को उन्नाव रेप केस की सुनवाई करते हुए कुलदीप सेंगर की अंतरिम जमानत 20 जनवरी तक बढ़ा दी थी. कोर्ट ने शर्तें भी लगाई हैं, जिसके तहत सेंगर एम्स के अलावा कहीं दूसरी जगह नहीं जा सकते. एम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टरों की एक टीम द्वारा सेंगर का मूल्यांकन करने के बाद आवश्यक शल्य चिकित्सा की गई थी. सेंगर की ओर से पेश वकील ने आगे के उपचार को सुनिश्चित करने के लिए जमानत पांच महीने तक बढ़ाने की मांग की थी.
पिछली सुनवाई में उन्होंने कहा था, 'उनको ऐसी जगह पर रखा जाना चाहिए जहां कोई संक्रमण न हो. वरना वो अपनी दृष्टि खो सकते हैं.' इससे पहले 5 दिसंबर को कोर्ट ने उनकी सजा को 20 दिसंबर तक के लिए अंतरिम रूप से निलंबित करने का निर्देश दिया था.
कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को उनकी चिकित्सा स्थिति की व्यापक समीक्षा के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करने का आदेश दिया था. 20 दिसंबर, 2019 को नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार करने के आरोप में उनको आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







