
उन्नाव केस: कांग्रेस नेता उदित राज पर केस दर्ज, अफवाह फैलाने का आरोप
AajTak
पुलिस के मुताबिक उदित राज ने पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों की उपेक्षा की. उन्होंने लड़कियों के साथ बलात्कार होने तथा उनके शवों को घर वालों की मर्जी के खिलाफ शव का अंतिम संस्कार जैसी अफवाह फैलाई.
उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत के मामले को लेकर आक्रोश फैलाने वाली पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उन्नाव पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बबुरहा में हुई घटना में दो लड़कियों की मौत हो गई है और तीसरी लड़की की गंभीर स्थिति के चलते इलाज चल रहा है. इस संबंध में कांग्रेस नेता उदित राज के ट्विटर हैंडल से गलत और भ्रामक ट्वीट किया गया. पुलिस के मुताबिक उदित राज ने पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों की उपेक्षा की. उन्होंने लड़कियों के साथ बलात्कार होने तथा उनके शवों को घर वालों की मर्जी के खिलाफ शव का अंतिम संस्कार जैसी अफवाह फैलाई. जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ है कि दोनों लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार के बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है. परिजनों ने शवों का बिना दबाव के अंतिम संस्कार किया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











