
'उनका टेस्ट होना चाहिए कि किसी ड्रग का कंजम्प्शन करते हैं...', राहुल गांधी के शिव बारात वाले बयान पर बोलीं कंगना
AajTak
कंगना रनौत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब उम्र और लिंग देखकर प्रधानमंत्री चुना जाएगा? कल वो बोलेंगे कि स्किन कलर से प्रधानमंत्री चुनाव जाएगा. क्या उनको लोकतंत्र की रिस्पेक्ट नहीं है?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के द्वारा संसद में दिए गये शिव बारात वाले बयान पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हमला बोला है. कंगना ने कहा, "जो हमारी डेमोक्रेसी है, उसमें प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है. क्या लिंग, उम्र, जाति और वर्ग देखकर पीएम को चुना जाता है?" उन्होंने आगे कहा कि जो इस तरह की बातें करते हैं, हर रोज संविधान को ठेस पहुंचाते हैं.
कंगना रनौत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब उम्र और लिंग देखकर प्रधानमंत्री चुना जाएगा? कल वो बोलेंगे कि स्किन कलर से प्रधानमंत्री चुनाव जाएगा. क्या उनको लोकतंत्र की रिस्पेक्ट नहीं है?
'संसद में कॉमेडी शो किया गया...'
कंगना ने कहा, "कल भी संसद में कॉमेडी शो किया गया, उनमें कोई गरिमा नहीं है. कल वो वहां कह रहे थे कि हम शिव जी की बारात हैं और ये चक्रव्यूह है. मुझे तो लगता है कि उनका टेस्ट होना चाहिए कि वो ड्रग्स लेते हैं."
उन्होंने आगे कहा, "जिस हालत में वो संसद पहुंचकर बदहवास बातें करते हैं, मैं कल देखकर एक आश्चर्यचकित हो गई. संसद में उन्होंने कहा कि ये जो कॉम्पटीशन है, ये शिवजी की बारात और चक्रव्यूह में है, क्या इस बात से नहीं लगता कि किसी आदमी का ड्रग टेस्ट होना चाहिए? मुझे तो लगता है कि जांच होनी चाहिए. या तो वो शराब के नशे में या ड्रग्स के नशे में हैं. क्या कोई इंसान होश-ओ-हवास में ऐसी बातें करता है."
यह भी पढ़ें: 'मुझे अनुराग ठाकुर ने गाली दी है...', बोले राहुल गांधी, संसद में हुई जोरदार बहस

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








