
उधार पर महिलाओं को कम विश्वास, 'मनी मैनेजमेंट' में इस राज्य की महिला आगे
AajTak
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी की महिलाओं का 'मनी मैनेजमेंट' देश के सभी बड़े राज्यों के मुकाबले सबसे अच्छा है. कुल मिलाकर इन्हें खर्च और बचत के मामले में बेजोड़ कहा गया है.
उधार लेने और देने का रिवाज दुनियाभर में सदियों से चला आ रहा है. आधुनिक समय में भी बैंकों की तो कमाई का मुख्य जरिया ही उधार का कारोबार है यानी लोगों को लोन देना और फिर उसपर ब्याज लेकर कमाई करना. लेकिन आम लोगों के बीच ये कर्ज का लेन देन किस तरह का है.
दरअसल, इसका दिलचस्प खुलासा सांख्यिकी मंत्रालय के मॉड्यूलर सर्वे से हुआ है, इसमें कहा गया है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष उधार लेनदेन में काफी आगे हैं. इसमें अलग-अलग राज्यों के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लेनदेन के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिनके मुताबिक उत्तर प्रदेश की ज्यादातर महिलाएं उधार पर विश्वास कम करती हैं, ये ना उधार देती हैं और ना ही उधार लेती हैं.
'मनी मैनेजमेंट' में यूपी की महिलाएं आगे
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी की महिलाओं का 'मनी मैनेजमेंट' देश के सभी बड़े राज्यों के मुकाबले सबसे अच्छा है. कुल मिलाकर इन्हें खर्च और बचत के मामले में बेजोड़ कहा गया है.
अपने इस हुनर की वजह से यहां की महिलाएं उधार लेने से बचती हैं. आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली प्रति एक लाख महिलाओं में केवल 3049 यानी 3 फीसदी ने ही उधार लेनदेन किया है, जबकि 21 फीसदी पुरुषों ने उधार लिया है.
उधार लेने में महिलाओं के मुकाबले पुरुष आगे

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












