
उधारी के 1500 रुपये को लेकर हो रहा था विवाद, बीच बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या
AajTak
चंद्रपुर में उधार दिए 1500 रुपये वापस मांगने को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और एक अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गया. इस मामले में पुलिस ने 2 महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में उधार दिए 1500 रुपये वापस मांगने को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और एक अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दो महिलाओं के बीच पैसों के लेने देने को लेकर विवाद चल रहा था. इस दौरान दोनों तरफ के पक्ष लाठी, डंडा लेकर एक दूसरे से भिड़ गए. जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे बल्लारपुर शहर के विद्यानगर वार्ड के पंचशील चौक पर हुई. इस मारपीट में 32 वर्षीय ललित उर्फ नागेश रमेश तोडसाम की हत्या हुई और 24 साल का अमोल देवगड़े बुरी तरह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मारपीट में एक युवक मौत, एक घायल
बताया जा रहा है कि अनुसार शीतल रितिक गवई ने अपने परिचित महिला आकांक्षा से 1500 रुपये उधार लिए थे. जो वह नहीं लौटा रही थी. आकांक्षा के भाई चैतन्य की मुलाकात आरोपी शीतल गवई से पंचशील चौक पर हुई तो वह पैसे मांगने लगा. इस दौरान शीतल का पति रितिक के साथ गाली-गलौच करने लगा. तभी ललित तोड़साम और अमोल देवगड़े वहां आए और झगड़े को सुलझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन विवाद इतना बड़ा गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई.
पुलिस ने दो महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया
इस मामले में पांच आरोपी ऋतिक भीमराव गवई (22) सौराब खान हाजी अब्दुल सुभान खान (34) आशा भीमराव गवई (45) शीतल ऋतिक गवई (20) शांति नगर बालाजी वार्ड व बंडू पांडुरंग नगराले को गिरफ्तार किया गया है. थानेदार उमेश पाटिल ने बताया की उधार दिए रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था तभी बिच बचाव करने गए दो युवकों पर आरोपियों के परिवार और पड़ोसियों ने मिलकर लाठी डंडो से हमला कर दिया. जिसमे एक की मौत हो गई. दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










