
उधम सिंह नगर-कोटद्वार में बारिश से तबाही, पंजाब में छावनी में भरा बाढ़ का पानी, देखें 100 शहर 100 खबर
AajTak
कोटद्वार में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां सड़कों पर सैलाब आ गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया. इधर गोरखपुर में मूसलाधार बारिश से शहर में भारी जलभराव हो गया, कई घरों में पानी घुस गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया. इधर बिहार में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई दी. देखें 100 शहर 100 खबर.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











