
उद्धव-राज ठाकरे की केमिस्ट्री से कांग्रेस कैसे बैठाएगी बैलेंस? चिंता और चुनौती दोनों दिख रही
AajTak
महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की सियासी केमिस्ट्री बन रही है. माना जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे गठबंधन कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस कैसे ठाकरे बंधुओं के साथ सियासी बैलेंस बना पाएगी?
महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे बंधुओं की नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मिलने उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे थे. माना जा रहा है कि उद्धव-राज निकाय चुनाव में गठबंधन कर सकते हैं.
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच बनती सियासी केमिस्ट्री के चलते कांग्रेस कशमकश में फंस गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उद्धव से राज के साथ बढ़ते रिश्ते और संभावित गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा की.
महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस का उद्धव-राज के साथ सियासी बैलेंस बनाए रखने की चिंता और चुनौती दोनों बढ़ गई है. यही वजह है कि ठाकरे बंधुओं की केमिस्ट्री को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के साथ बातचीत करने की बात कही थी.
उद्धव-राज ठाकरे की सियासी केमिस्ट्री
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अपना सब कुछ गंवा चुके हैं. उद्धव की पार्टी का सफाया हो गया तो राज ठाकरे की पार्टी का खाता तक नहीं खुला. ऐसे में ठाकरे बंधु यानि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ आने के संकेत दे रहे हैं. इस तरह दोनों ही नेताओं की मेल-मुलाकात तेज हो गई है.
उद्धव ठाकरे गणेश उत्सव के अवसर पर अपने पूरे परिवार के साथ राज ठाकरे के घर 'शिवतीर्थ' पहुंचे थे. अब दोबारा से बुधवार को उद्धव फिर राज ठाकरे के आवास पर पहुंचे. उद्धव के साथ उनके करीबी नेता संजय राउत और अनिल परब भी साथ थे. उद्धव और राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर संजय राउत ने कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक थी. उद्धव ठाकरे अपनी मौसी कुंदा ठाकरे (जो राज की मां हैं) से मिलने गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










