
उद्धव ठाकरे को फोन कर क्या राजनाथ सिंह ने कहा- 'अस्सलाम वालेकुम'! क्या है माजरा?
AajTak
शिवसेना के विधायकों के साथ एक बैठक में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें हाल ही में फोन किया और अपनी बात की शुरुआत करने से पहले 'अस्सलाम वालेकुम' कहा. उद्धव ने कहा कि इस पर मैंने आपत्ति दर्ज की तो राजनाथ सिंह ने जय श्रीराम कहा और बातों का सिलसिला आग बढ़ा.
राष्ट्रपति चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल है. महाराष्ट्र में सता पलट के बाद अभी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है. माना जा रहा है कि अब राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही महाराष्ट्र में नए कैबिनेट का निर्माण किया जाएगा. लेकिन इसी बीच उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ हुई अहम बैठक में अपने और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया. जिसके बाद यहां सियासी माहौल में काफी हलचल है.
दरअसल, शिवसेना पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीते दिन यानी कि सोमवार को सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसके बाद दूसरे दिन यानी कि आज मंगलवार को भी शिवसेना के पुराने नए विधायकों की जरुरी बैठक बुलाई. इस दौरान उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें फोन किया और बातचीत की शुरुआत 'अस्सलाम वालेकुम' से शुरू की. उद्धव ने कहा कि जब उन्होंने राजनाथ की इस बात पर ऐतराज जताया तो रक्षा मंत्री ने 'जय श्रीराम' कहकर बातों को आगे बढ़ाया.
बता दें कि राजनाथ सिंह को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में राजनाथ, देश भर की पार्टियों के प्रमुख से फोन पर बातचीत कर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की समर्थन करने के लिए आग्रह कर रहे हैं.
वहीं उद्धव ठाकरे के इस किस्से को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राजनाथ सिंह महबूबा मुफ़्ती को फोन लगाना चाह रहे थे, लेकिन गलती से फोन मातोश्री में लग गया. दूसरी तरफ उद्धव के किस्से पर बीजेपी की तरफ से पार्टी के विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने इस किस्से के बारे में राजनाथ सिंह से बात की. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं कहा गया, यह झूठ है. उद्धव ठाकरे को ऐसी बातें कहना बंद कर देना चाहिए. हालांकि इस दौरान सुधीर मुनगंटीवार ने उद्धव के द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात का स्वागत किया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







