
उद्धव ठाकरे को एक और झटका, लोकसभा स्पीकर ने शिंदे गुट के राहुल शेवले को माना फ्लोर लीडर
AajTak
लोकसभा स्पीकर ने शिंदे गुट के राहुल शेवले को फ्लोर लीडर मान लिया है. आज ही शिंदे गुट के 12 सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलने गए थे.
महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे पिछड़ते जा रहे हैं. हाथ से सत्ता गंवाने के बाद अब पार्टी बचाना भी उनके लिए चुनौती साबित हो रहा है. इस बीच उनको एक और बड़ा सियासी झटका लग गया है. लोकसभा स्पीकर ने शिंदे गुट के राहुल शेवले को फ्लोर लीडर मान लिया है. आज ही शिंदे गुट के 12 सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलने गए थे.
लोकसभा स्पीकर से मुलाकात के दौरान 12 सांसदों ने एक ज्ञापन भी सौंपा था. उसमें साफ कहा गया था कि उनके गुट के पास पूरा बहुमत है, वे लोग ही बाला साहेब ठाकरे के असल अनुयायी हैं. इसी वजह से मांग हुई थी कि राहुल शेवले को लोकसभा में पार्टी का फ्लोर लीडर माना जाए. इसके अलावा भावना गवाली को भी चीफ व्हिप बनाने की मांग हुई थी. अभी के लिए लोकसभा स्पीकर ने शिंदे गुट की एक बड़ी मांग मान ली है. राहुल शेवले को फ्लोर लीडर मान लिया गया है.
वैसे राजधानी दिल्ली में आज महाराष्ट्र की सियासत की वजह से राजनीतिक तापमान ज्यादा रहा. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिंदे गुट के सांसद मुलाकात कर सकते हैं. खबर तो ये भी है कि एकनाथ शिंदे शिवसेना पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा सकते हैं. ऐसे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल जारी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










