
उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे का करारा जवाब, 'गद्दार' ही शिवसेना की विरासत का असली हकदार । Opinion
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से एक बात तो साफ है, उद्धव ठाकरे विरासत में मिली राजनीति को नहीं संभाल सके - वो छोटी छोटी चीजों में उलझे रहे, और एकनाथ शिंदे ने पैरों के नीचे की सारी जमीन खींच कर महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार को पैदल कर दिया है.
ये ठीक है कि उद्धव ठाकरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे को बीजेपी का सपोर्ट मिला, लेकिन महाविकास अघाड़ी में शरद पवार की एनसीपी और लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस भी तो साथ थी - और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भी तो मिसाल ही हैं.
परिस्थितियां तो हेमंत सोरेन के भी खिलाफ थीं, लेकिन उद्धव ठाकरे ने पूरा वक्त एकनाथ शिंदे और बीजेपी को भला बुरा बोलने में ही बिता दिया - और न हेमंत सोरेन की तरह सहानुभूति हासिल सके, न एकनाथ शिंदे को शिवसेना की विरासत की हिस्सेदारी से ही हटा सके - और सारी बातों के बावजूद महाराष्ट्र के लोगों ने ‘गद्दार’ को ही असली हकदार मान लिया. एकनाथ शिंदे को उद्धव हमेशा गद्दार कहते आए हैं. और चुनाव के दौरान मंचों से उन्होंने यह बात बार-बार दोहराई.
हिंदुत्व के एजेंडे वाले खांचे में उद्धव की राजनीति खत्म
क्या उद्धव ठाकरे की राजनीति खत्म हो गई है? सवाल तो बनता है, लेकिन जवाब अभी नहीं मिल सकता. और, अभी ऐसे जवाब की अपेक्षा भी नहीं होनी चाहिये. ऐसा इसलिए भी क्योंकि बीजेपी के लगातार कैंपेन के बावजूद कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा नहीं हो सका है - लेकिन, एक बात तो पक्की है कि अगर ठाकरे परिवार ने बाउंस-बैक के प्रयास नहीं किये तो मान कर चलना होगा कि ठाकरे परिवार मुक्त महाराष्ट्र हो चुका है. माहिम में अमित ठाकरे भी तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं.
उद्धव ठाकरे को हिंदुत्व का एजेंडा विरासत में मिला था, लेकिन अभी तो लगता है जैसे सब कुछ गवां दिया हो. कुछ समय के लिए शिवसेना कोे कट्टर हिंदुत्व की राजनीति से उदार बनाने के लिए उद्धव ठाकरे ने तारीफ जरूर बटोरी थी, लेकिन शरद पवार और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के साथ ही अति-उदारवादी बनना उद्धव ठाकरे की राजनीति के लिए मौत का कुआं साबित हुआ है.
मातोश्री में बैठे रह कर भी उद्धव ठाकरे को मालूम होना चाहिये था कि महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना पार्टी विद डिफरेंस कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के बूते ही हुआ करती थी, प्रगतिवादी इन्नोवेशन और मॉडिफिकेशन उनके हिस्से की पार्टी के ताबूत के आखिरी कील साबित होते लग रहे हैं - अब तो बीजेपी के साथ जाने जैसी बातें भी खत्म हो गई लगती हैं, जो चुनावों के दौरान काफी चर्चा में थीं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







