
उद्धव की कोड लैंग्वेज सीखने की ख्वाहिश, ताकि पढ़ सकें अजित पवार का दिमाग- संजय राउत
AajTak
संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे जब अयोध्या में कदम रखेंगे तब वे सीखेंगे कि प्रभु श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण के लिए शिवसेना ने क्या योगदान दिया. वे समझेंगे कि प्रभु राम क्यों हमारे आराध्य और गौरव हैं. राउत ने ये भी कहा कि देश के सभी नेताओं को प्रभु श्रीराम को अच्छी तरह समझने के लिए अयोध्या जाना चाहिए.
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ऐसी कोड लैंग्वेज से अच्छी तरह वाकिफ हैं जो ये पढ़ सके कि दूसरे के दिमाग और दिल में क्या चल रहा है. राउत के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी ऐसी भाषा शायद सीखना चाह रहे हों. राउत शनिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पुणे में थे. उनको संबोधित करने से पहले राउत ने मीडिया से बात की. राउत को इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के उस बयान का ध्यान दिलाया गया जो उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दिया था. सीएम उद्धव ने तब कहा था कि वे सीक्रेट कोड लैंग्वेज सीखना चाहते हैं. इस पर राउत ने चुटीले अंदाज में कहा, “शायद उद्धवजी ने महसूस किया हो कि शासन के लिए किसी को ‘इंगित’ भाषा का सीखना जरूरी है जिससे कि दूसरे के दिल और दिमाग को पढ़ा जा सके."
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











