
उद्धव और कोश्यारी के बीच अनायास नहीं है छत्तीस का आंकड़ा
AajTak
उद्धव के लिए इस्तीफा देने की नौबत आ गई थी. तब प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से सुलझा था मामला.
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड जाने के लिए विमान देने से मना करने को लेकर सियासी बवाल जारी है. राज भवन और मुख्यमंत्री कार्यालय भले एक-दूसरे की गलती होने की बात कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि सीएम और राज्यपाल के बीच छत्तीस का आंकड़ा सियासी वजह से है. उद्धव के सीएम बनने के बाद दोनों के बीच तकरार का सिलसिला जारी है. इस सियासी संग्राम की शुरूआत वर्ष 2019 में तब हुई जब उद्धव ने सीएम पद पर दावेदारी ठोंक कर भाजपा के साथ नाता तोड़ लिया था. उद्धव जब तक कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन पत्र हासिल करने की जुगत में लगे थे उसी बीच देवेंद्र फड़नवीस ने शरद पवार के भतीजे का समर्थन हासिल कर रातोंरात बाजी पलट दी और मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी. उद्धव ने राज्यपाल की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि राज्यपाल, भाजपा की शह पर काम कर रहे हैं और जिस व्यक्ति ने विधायकों के समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को नहीं सौंपा उसे सीएम पद की शपथ दिला दी. खैर, चंद दिनों बाद ही फड़नवीस को पद से इस्तीफा देना पड़ा और उद्धव एनसीपी तथा कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने में कामयाब रहे.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











