
उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट में टेरर एंगल, सुपर पावर 90 डेटोनेटर का हुआ था इस्तेमाल
AajTak
आजतक के पास मिली FIR की एक्सक्लूसिव कॉपी के अनुसार शनिवार शाम को सात-सवा सात बजे ओढ़ा गांव के लोगों को एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां रेल की पटरी में दरार, स्टील के टूटे टुकड़े को देखकर चौंक गए.
राजस्थान में उदयपुर अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर किया गया विस्फोट आतंकी कार्रवाई (Act of terror) थी. राजस्थान पुलिस ने अपने FIR में इसका खुलासा किया है. इस मामले में राजस्थान पुलिस ने आतंकी साजिश रचने से जुड़ी धाराएं FIR में दर्ज की है. राजस्थान पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में पाया है कि उदयपुर अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर हुआ धमाका आतंकी हमला है. इस हमले के बाद पटरी टूट गई थी. अगर इस टूटी हुई पटरी से होकर ट्रेन गुजरती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
इस पटरी से होकर अहमदाबाद उदयपुर असरवा ट्रेन नंबर 19703 और 19704 रोजाना गुजरती है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 14 दिन पहले ही इस लाइन का उदघाटन किया था. पुलिस के अनुसार इस ब्लास्ट का मकसद लोगों में खौफ पैदा करना था.
ये घटना उदयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर सलंबूर रोड़ पर पर बने ओढ़ा रेलवे पुल की है. आजतक के पास मिल FIR की एक्सक्लूसिव कॉपी के अनुसार शनिवार शाम को सात-सवा सात बजे ओढ़ा गांव के लोगों को एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. रात को हुए धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए. इसके बाद जब लोगों का एक गुट वहां पहुंचा तो टूटी रेल की पटरियां, विस्फोटक और स्टील के टुकड़े को देखकर हैरान रह गए.
राजस्थान पुलिस ने FIR में बम विस्फोट शब्द का प्रयोग किया है और कहा है कि इस धमाके का उद्देश्य लोगों में खौफ पैदा कर देश की सुरक्षा को खतरे में डालना था. इस मामले में राजस्थान पुलिस ने UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत केस दर्ज किया है. इस कानून की धारा 16 (Punishment for terrorist act) और धारा 18 (committing or intending terrorist act) के तहत अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, और आईपीसी की धारा 150, 151 और 285 के तहत केस दर्ज किया गया है.
ट्विन टावर ढहाने के लिए इस्तेमाल हुए विस्फोटक का प्रयोग
बता दें कि इस धमाके के अंजाम देने के लिए सुपर पावर 90 डेटोनेटर्स का इस्तेमाल किया गया है. ये एक खतरनाक विस्फोटक है. नोएडा में 28 अगस्त को सुपरटेक कंपनी के ट्वीन टावर्स को गिराने के लिए इन्ही विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









