Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'उदयपुर फाइल्स' पर कट्स को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को दोबारा विचार करने का निर्देश

'उदयपुर फाइल्स' पर कट्स को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को दोबारा विचार करने का निर्देश

AajTak
Saturday, August 02, 2025 03:18:09 AM UTC

कोर्ट का यह फैसला सरकार की उस घोषणा के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि वह अपने पुराने फैसले को वापस लेगी, जिसमें इस फिल्म को कुछ खास कट्स के साथ रिलीज़ करने की इजाजत दी गई थी. अदालत ने ज़ोर देकर कहा कि फिल्मों को सर्टिफिकेट देने और रिलीज़ करने से जुड़े मामलों में सेंसर बोर्ड के नियमों और कानूनों (सिनेमैटोग्राफ एक्ट) का सख्ती से पालन होना चाहिए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या सरकार को फिल्म में कट्स और एडिट्स का आदेश देने का अधिकार है. ये मामला 2022 में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या पर आधारित फिल्म से जुड़ा है, जिसे लेकर सरकार ने पहले कुछ कट्स के साथ रिलीज की अनुमति दी थी. अब कोर्ट ने सरकार से 6 अगस्त तक इस पर दोबारा विचार करने को कहा है.

कोर्ट का यह फैसला सरकार की उस घोषणा के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि वह अपने पुराने फैसले को वापस लेगी, जिसमें इस फिल्म को कुछ खास कट्स के साथ रिलीज़ करने की इजाजत दी गई थी. अदालत ने ज़ोर देकर कहा कि फिल्मों को सर्टिफिकेट देने और रिलीज़ करने से जुड़े मामलों में सेंसर बोर्ड के नियमों और कानूनों (सिनेमैटोग्राफ एक्ट) का सख्ती से पालन होना चाहिए.

सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने बताया कि सरकार अपना पुराना आदेश वापस ले रही है. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ इसलिए आदेश वापस ले रहे हैं, क्योंकि इसके तरीके (प्रक्रिया) पर सवाल उठाए गए हैं.सरकार ने यह भी कहा कि वह मामले पर दोबारा विचार करेगी और उचित फैसला लेगी.

इससे पहले अदालत ने सरकार से सख्त सवाल पूछते हुए कहा कि आप कैसे कह सकते हैं कि हमने फिल्म में कट्स की सिफारिश की है? आपके पास ऐसा करने का अधिकार किस कानून के तहत है? क्या आपके पास इस तरह का कोई अधिकार है?

अदालत ने साफ़ किया कि केंद्र सरकार को फिल्मों के मामले में सिर्फ वही अधिकार हैं, जो सिनेमैटोग्राफ अधिनियम में दिए गए हैं. कोर्ट ने कहा कि सरकार केवल धारा 5(2) के तहत कुछ सामान्य दिशा-निर्देश जारी कर सकती है या धारा 6(2) के तहत किसी फिल्म को प्रमाणन के लिए अयोग्य घोषित कर सकती है. इससे ज़्यादा कुछ करने का उसके पास अधिकार नहीं है.

कोर्ट ने कहा कि आप सिर्फ यही कर सकते हैं कि या तो जरूरी दिशा-निर्देश दें या फिर ये तय करें कि कोई फिल्म सर्टिफिकेट के लायक है या नहीं. दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह 4 अगस्त तक अपना पक्ष रखे, ताकि 8 अगस्त को फिल्म की तय रिलीज़ से पहले समय रहते फ़ैसला हो सके. इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि फिल्म की समीक्षा कर रहे अधिकारी बिना किसी देरी के बुधवार तक अपनी प्रक्रिया पूरी करें.  

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच

YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी को किया फोन, क्या हुई बातचीत?

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली: इंटरनेशनल ऑर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद; देखें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

'उसी लड़की से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा...' मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 4 घंटे तक चला ड्रामा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश, दोस्तों पर संदेह

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसकी लाश सुनसान मैदान में मिली है. मौके से शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस को शक है कि दोस्तों के बीच विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

मुंबई: मलाड में महिलाओं के साथ कथित मारपीट पर क्या बोले संजय निरुपम?

मुंबई के मलाड में ऑटो रिक्शा की कतार तोड़ने को लेकर विवाद हो गया. जिसमें आरोप है कि महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. इस घटना पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. देखें वीडियो.

जंग का 25वां दिन, ईरान ने तेज किए इजरायल पर हमले, देखें बुलेटिन

अमेरिका से शांति वार्ता के अटकलों को ईरान ने जहां एक तरफ सिरे से नकार दिया है, वहीं दूसरी तरफ उसने इजरायल पर भी और तेजी से हमले करने शुरु कर दिए है. ईरान ने तेल अवीव पर मिसािल हमले का एक वीडियो जारी किया है. इस हमले में 16 लोगों की मौत भी हो गई है.

दिल्ली: दो दर्जन यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी, देखें कैसे उड़े परखच्चे

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

टेरर फंडिंग, 50 युवाओं का नेटवर्क और ISIS हैंडलर... हारिश अली से यूपी ATS की 6 घंटे की पूछताछ में बड़े खुलासे

राजधानी लखनऊ में ISIS संदिग्ध हारिश अली से 6 घंटे की पूछताछ में टेरर फंडिंग और ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एटीएस के मुताबिक, उसने सोशल मीडिया के जरिए 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा है. इसी के साथ क्रिप्टोकरेंसी और बेनामी खातों के जरिए फंडिंग के संकेत मिले हैं.

कांग्रेस को झटका! खाली करना होगा सालों पुराना पार्टी दफ्तर, 'बेदखली' नोटिस जारी

कांग्रेस को दिल्ली में 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के राष्ट्रीय मुख्यालय खाली करने का नोटिस मिला है. पार्टी इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाश रही है और सरकार से मोहलत की मांग कर सकती है.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

2029 में ही लागू हो सकता है महिला आरक्षण, 50% सीटें बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार!

भारत सरकार महिला आरक्षण अधिनियम को 2034 के बजाय 2029 से लागू करने की योजना बना रही है. इसके तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% की वृद्धि प्रस्तावित है, जिससे महिलाओं के लिए 33% आरक्षण तय होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कई पार्टियों के साथ इस पर चर्चा की है.

अलविदा हरीश राणा... निधन के तुरंत बाद पिता का वो आखिरी मैसेज, जिसे पढ़कर आ गए आंसू

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए. 

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य करने वाली याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

सोना, चांदी, कीमती रत्न... 48 साल बाद पुरी के जगन्नाथ मंदिर में क्या खोजने पहुंचे RBI अफसर?

ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में 48 साल बाद रत्न भंडार की गिनती का शुभ मुहूर्त बुधवार दोपहर 12:09 बजे से शुरू हुआ. इस प्रक्रिया में मंदिर के आभूषणों की सूची तैयार की जाएगी, जिसमें सोना, चांदी और कीमती रत्न शामिल हैं.

नशीली दवाएं, शोषण, ब्लैकमेलिंग... 'भोंदू बाबा' के भक्तों की लाइन में थे एक से एक VIP, चौंका देगी काली करतूत

महाराष्ट्र के भोंदू बाबा अशोक खरात को लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. तंत्र-मंत्र और अघोरी क्रियाओं के नाम पर महिलाओं का शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी का बड़ा जाल फैलाने वाले इस बाबा की करतूतें हैरान करने वाली हैं. जानें, हाईप्रोफाइल कनेक्शन वाले इस ढ़ोंगी का काला सच.

भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत की सैर, IRCTC के टूर पैकेज में EMI की भी सुविधा, जानिए किराया

IRCTC ने भारत गौरव ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के लिए अप्रैल में टूर पैकेज शुरू करने का ऐलान किया है. इस पैकेज की ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी.

टमाटर किसान गुस्से में लाल! उचित दाम नहीं मिलने पर सड़क पर फेंकी फसल

महाराष्ट्र के जालना जिले के किसान टमाटर की अच्छी फसल होने के बावजूद बाजार में कम दाम मिलने से परेशान हैं. किसान अमर काकड़े ने करीब एक एकड़ में उगाई गई फसल को कम दाम मिलने पर सड़क पर फेंक दिया. किसान सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग कर रहे हैं.

गोंडा से आगे अवध से पूर्वांचल तक बृजभूषण सिंह की नजर... आखिर करना क्या चाहते हैं?

बीजेपी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह अब गोंडा से बाहर अपने राजनीतिक दायरे को बढ़ाने में जुट गए हैं. अवध क्षेत्र से लेकर पूर्वांचल तक की सियासत में बृजभूषण छा जाना चाहते हैं, जिसके लिए एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बृजभूषण 2027 में किसका खेल खराब करेंगे?

ईरान जंग का असर, ₹3,500 प्रति क्विंटल गिरे हल्दी के दाम, चिंता में किसान

ईरान युद्ध के कारण मराठवाड़ा की मशहूर हल्दी का निर्यात पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे घरेलू बाजार में हल्दी की कीमतें तेजी से गिर रही हैं. जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.

इस्फहान में हवाई हमले, ममता का चुनाव प्रचार, देखें 100 शहर 100 खबर

ईरान के इस्फहान में हथियार निर्माण केंद्रों पर हवाई हमला किया गया जिसके बाद हमले की खोफनाक तस्वीरें सामने आई. वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में अपना चुनावी प्रचार शुरु कर दिया है. प्रचार के दौरान ममता ने आदिवासी समाज के साथ डांस किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, 4400 मुर्गियां मारी गईं, 10KM का इलाका कंटेनमेंट जोन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

केरलम है कांग्रेस की प्राथमिकता में नंबर वन, राहुल गांधी के लिए चुनौती बाहरी से ज्यादा ‘भीतरघात‘ की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए कमान अपने हाथ में ले रखी है. टिकट बंटवारे में दखल से लेकर कैंपेन की शुरुआत तक, हर मोर्चे राहुल गांधी आगे नजर आ रहे हैं - लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी चुनौती बनी हुई है.

खाद, अनाज, पेट्रोल, डीजल और गैस... सर्वदलीय बैठक से पहले सरकार में ताबड़तोड़ मीटिंग

ईरान जंग के बीच सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुला ली है. अमित शाह की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक से पहले सरकार में भी खाद और अनाज से लेकर पेट्रोल, डीजल, गैस तक, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर शुरू हो गया है.

ईरानी राजदूत से मिले जयशंकर, दिल्ली में कैबिनेट बैठक, देखें नॉनस्टॉप-100

दिल्ली में ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने मुलाकात की. जयशंकर ने ईरान को युद्ध के बीच ईरान पर संकट के समय में भारत के साथ का आश्वासन दिया. वहीं दिल्ली में आज कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. इस कैबिनेट बैठक में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या महिला आरक्षण बिल पास होगा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us